मोतिहारी
किसान धाम के रूप में उभर रहा पीपराकोठी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 8:23:58 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
किसानों के लिए पीपराकोठी कोठी एक किसान धाम के रूप में विकसित हो रहा है। चम्पारण सत्याग्रह की भूमि चंपारण के इस जगह पर करीब एक दशक पूर्व महज एक कृषि विज्ञान केन्द्र ही था। मगर इधर तीन वर्ष के अंदर यह जगह किसानों के लिए बरदान साबित हो रही है।
यहां केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की पहल से प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। गुड़ प्रोसेसिंग प्लांट, बीज प्रोसेसिंग यूनिट, मधुमक्खी पालन, हाईटेक बम्बो नर्सरी, बागवानी पौधशाला, नारियल पौधशाला, डेयरी व पशुपालन आदि से लैस हो जाएगा। इसके अलावा यहां बराबर किसानों को किसानी से संबंधित प्रशिक्षण देकर दक्ष करने का काम किया जा रहा है। वैसे यहा 37 कृषि वैज्ञानिकों की पदस्थापना की गई है जो किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाते हैं।