मोतिहारी
मोतिहारी के शिकारगंज में बाइकों की टक्कर में एक की मौके पर मौत एवं दो घायल, सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2018 12:00:00 AMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन। देशवाणी।
चिरैया प्रखंड में शिकारगंज थाना क्षेत्र के ढाका-पकड़ीदयाल मुख्य पथ में रूपहरी बाजार के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ढाका रेफरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मोतिहारी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है।
घायल रंजय कुमार और सेवी भगत ढाका थाना क्षेत्र के श्याम बखरी गांव का निवासी है। जबकि मृतक की पहचान पकड़ीदयाल के वार्ड नंबर 6 के सलीम मियां के रूप में हुई है। बतादें की मृतक के शव को रेफरल हॉस्पिटल में रखा गया है।
आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम-
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उक्त पथ को करीब एक घण्टे तक जाम कर यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। घटना की खबर मिलते ही शिकारगंज थाना के जेएसआई कामेश्वर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों के साथ वार्ता कर जाम को हटवाया। इसके बाद आवागमन चालू हो सका।