मोतिहारी
गंभीर रूप से घायल मधुबन के युवक की सुगौली में इलाज के दौरान हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2018 9:06:16 PMमोतिहारी। शिवेश झा। सुगौली। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पुलिस ने सूचना पर थाना के भरगांवा सरेह से गंभीर रूप से घायल एक युवक को बरामद कर गंभीर स्थिति में पीएचसी में भर्ती कराया। जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरेह में पड़े घायल युवक को देख सरेह में गयी महिलाओं ने हल्ला किया। उसके बाद चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के सिर के ऊपर घर जख्म का निशान था। जहां से खून बह रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक ने चौकीदार को मधुबन थाना के भेलवा गांव के सहनी जी कहने के साथ ही बेहोश हो गया। मौके पर सदल बल पहुंचे थानाध्यक्ष ने उसे तत्काल पीएचसी इलाज के लिए भेजा। जहां उपस्थित डॉक्टरों ने इलाज के थोड़ी देर बाद ही मृत घोषित कर दिया। इस बाबत डॉक्टर विनयशंकर सिंह ने बताया कि युवक के सीने सहित कई अन्य जगहों पर गहरी अंदरूनी चोटें लगी थी। वही उसके सिर के ऊपर गहरे कटा हुआ था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक का पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी रामस्वरूप सहनी के पुत्र रँभु सहनी (25) के रूप में हुई है। जिसकी कहीं अन्यत्र हमला कर मरा हुआ समझ उसे सरेह में सुनसान पाकर फेंका गया लगता है। मृत्तक का दोनो हाथ बंधा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।