मोतिहारी
कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख ने चलाया सफाई अभियान
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2018 11:00:00 PMपीपराकोठी केविके में सफाई करते कार्यक्रम समन्वयक डॉ केके झा व अन्य। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम समन्वयक डॉ केके झा की अगुआई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान केविके के वैज्ञानिकों व कर्मियों ने पूरे परिसर सहित राज मार्ग के किनारे सफाई की।
इस मौके पर केविके प्रमुख श्री झा ने कहा कि मनुष्य के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इस गंदगी रूपी विकराल समस्या को दूर करने के लिए समाज के सभी वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि सारी बीमारियों की जड़ गंदगी ही है। इस लिए सबसे पहले हमारा कर्तव्य होता है कि कम से कम हम अपने आस पड़ोस को अवश्य स्वचछ रखें। कहा भी गया है कि स्वच्छता में ही भगवान का निवास होता है। इस लिए हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह सहित सभी वैज्ञानिक व कर्मी मौजूद थे.