मोतिहारी
युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने मुकेश
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2018 8:11:44 PMपीपराकोठी प्रखंड अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार शाह व अन्य।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार शाह ने प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार जायसवाल को मनोनीत किया है। इनके प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चुने जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया है कि श्री जायसवाल के इस पद चुने जाने से पीपराकोठी में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में युवा जदयू के जिला सचिव रवि पटेल, कुणाल पटेल, प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद साह, रविन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार, देविलाल पासवान, अजय कुमार, नवीन कुमार, जेपी पटेल, रविन्द्र सिंह पटेल व विकास कुमार सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।