मोतिहारी
पीपराकोठी में विधिक जागरुकता शिविर में दी गई कानून की जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2018 8:00:49 PMपीपराकोठी प्रखंड कार्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में मौजूद अधिकारी। फोटो। देशावाणी।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी।
स्थानीय प्रखंड कार्यालय पर रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बीडीओ मनोज पासवान ने की। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की विधि की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने अन्य समस्या के समाधान के लिए लोगों को उचित कानूनी सलाह दी। पारा विधिक स्वयं सेवक नरेश ठाकुर, गणेश सिंह, जलेश्वर ठाकुर, रेणु देवी, नंदलाल साह, जगरनाथ भगत, सुशीला देवी, शांति देवी व पिंकी देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।