बिहार
गांजा के साथ तीन को पकड़ा, मोतिहारी के घोड़ासहन थाना से नेपाल का तस्कर फरार
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2018 10:35:13 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन थाना हाजत से नेपाल निवासी गांजा तस्करी का एक आरोपी बुधवार की सुबह फरार हो गया। पुलिस ने आज ही तीन तस्करों को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें से एक नेपाल के सरौठ निवासी अनिल मुखिया फरार हो गया।
शौच के लिए निकाला गया था हाजत से-
आज सुबह चौकीदार ने तस्करी के आरोपी अनिल मुखिया को शौच के लिए हाजत से बाहर निकाला था। तभी थाना कैंपस से चौकीदार को चकमा देकर अनिल मुखिया फरार हो गया।
डीएसपी ने कहा- चौकीदार के खिलाफ लिखेंगे डीएम को
सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। उक्त चौकीदार के खिलाफ सबूत मिलने पर शिकायत पत्र डीएम को सौंपा जाएगा।