मोतिहारी
पीपराकोठी में दो बाइक में टक्कर, दो जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2018 8:55:05 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, चंदसरैया गांव के समीप दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाइक सवार को इलाज के लिये भेजा गया है। घटना सोमवार को सुबह करीब सात बजे के आसपास की है। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार पीपराकोठी से मोतिहारी दिशा में जा रहे थे कि अचानक चंदसरैया निवासी वार्ड सदस्य मो शमसुद्दीन अपनी बाइक संख्या बीआर5एन/ 4820 मोड़ ली। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक संख्या बीआर 22 भी/ 274 के सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक को जप्त कर लिया है। पुष्टि थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने की है।