मोतिहारी। बबिता शंकर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
जिले के रक्सौल प्रखंड के हजारीमल हाई स्कूल के सभागार मे नगर स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन सह संवाद समीक्षा कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ चम्पा के पौधे के रोपन से हुआ। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डा. खालिद अनवर की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने मदन पटेल एवं ज्योति पटेल सहित सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया। मालूम हो कि मदन पटेल एवं ज्योति पटेल पूर्व मे भी जदयू के कर्मठ कार्यकर्ता थे। कतिपय कारणों से पार्टी से बाहर थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरकटिया विधान सभा से पूर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के मेरुदंड होते है। मदन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि विधायक,मंत्री,मुख्यमंत्री आदि सभी पूर्व हो सकते है परंतु कार्यकर्ता कभी पूर्व कार्यकर्ता नही कहलाते है।अतएव कार्यकर्ता हमेशा सम्मानीय होते है।
कार्यक्रम मे डा.कुमकुम सिन्हा, मो.एहतेशाम, विशाल कुमार, रामशब्द सिंह, विमल सिंह, ताराचंद पटेल, नीतीश पटेल, अभ्युदय कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, सूरज कुमार, ब्रजेश पटेल, ऋषि कुमार, योगेश कुशवाहा, चंदन कुमार, मंटू गुप्ता, विनोद प्रसाद, बलीराम पासवान, रविशंकर, दुर्गेश कुमार, सोनू गुप्ता, विक्की साह, कुणाल पटेल, विनोद महतो व निरंजन कुमार शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।