मोतिहारी
मोतिहारी के बेलबनवा में महिला ने फोन पर पति से बात की, फिर जहर खा लिया, स्थिति गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के बेलबनवा मुहल्ले में गुरुवार को एक महिला ने विषपान कर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। आत्महत्या की कोशिश करने वाली मनीषा नामक महिला बेलबनवा में अपनी बड़ी बहन नितू सिंह के साथ रहती हैं। क्याेंकि उनके पति मनीष कुमार गोरखपुर में रहते हैं।
पति से बात करने के बाद ही उसने किया विषपान-
आत्महत्या के असली कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लिाहजा मनीषा की दीदी नितू सिंह ने पुलिस को बताया कि मनीषा ने अपने पति से बातचीत की और फिर जहर पी लिया। उन्हें देखने के लिए पलनवा थाना के जैतापुर निवासी इनके परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे हुए थे। उन्होंने भी इस घटना के कारणों का कारण नहीं बताया।