मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोतिहारी के द्वारा मुंशी सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय में आयोजित इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में पुरानी इकाई को भंग करके नई इकाई की घोषणा की गई।
जिला संयोजक राजन सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एक ऐतिहासिक संगठन है जो देश हित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। अभाविप के नगर मंत्री रविकांत पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। ये संगठन हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करता है। ये संगठन व्यक्ति निर्माण, नये नेतृत्व देश को प्रदान करने की काम करता है। विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता देश पर आए किसी भी आपदा में तन-मन धन से सहयोग में लग जाता है। यही इस संग़ठन की विशेषता है, ये संगठन एक परिवार की तरह काम करता है।
नगर मंत्री रविकांत पाण्डेय के द्वारा पुरानी इकाई को भंग करके नई इकाई की घोषणा की गई। जिसमें कॉलेज अध्यक्ष रिशु राज, उपाध्यक्ष ज्ञानदीप गिरि, कुणाल कुमार, रविंद्र कुमार, विवेक तिवारी, ओंकार प्रसाद, कॉलेज मंत्री निखिल रंजन कुमार, सह मंत्री संदीप कुमार,अभिराज कुमार, शेषनारायण शर्मा, अमित तिवारी, कोष प्रमुख अश्विनी कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल कुमार, मीडिया प्रमुख उज्ज्वल पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य, गुड्डू कुमार व राहुल कुमार को दायित्व दिया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुंशी सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष सौम्या शरण,महासचिव आशीष रंजन, प्रतिनिधि उजाला कुमार, अखिलेश पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियेश गौतम, ने खेलकूद प्रमुख अनूप सूरज ने विस्तार पूर्वक विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति, उद्देश्य के बारे में बताया और और नए दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी गयी। नये पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मीडिया प्रमुख अभिषेक आर्यन, सौरव त्रिपाठी, दिव्यांशु मिश्रा, अनुभव तिवारी व रजनीश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।