ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सिकरहना नदी के कटाव से दर्जनों परिवारों पर आया संकट
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2018 8:50:48 PM
सिकरहना नदी के कटाव से दर्जनों परिवारों पर आया संकट

 
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
बाढ़ से सुरक्षा के सरकारी दावे खोखला साबित हो रहे है। प्रति वर्ष संभावित बाढ़ के मद्देनजर बचाव की कागजी खानापूर्ति भर ही साबित होता है। पिछले वर्ष आयी प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह हुए प्रखंड पर फिर इस बार तबाही मंडरा रही है। जिसमे फिर इस बार प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी की चपेट में है।
 
वहीं प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के भवानीपुर गांव में सिकरहना नदी के कटाव से करीब दो दर्जन घर नदी में विलीन होने के कगार पर है। जिससे बड़ी मेहनत से बनाए गए अपने घरों को स्वयं तोड़ने की मजबूरी आ खड़ी हुई है। अब सब अपना घर नदी में गिर जाने से पहले तोड़ने में लगे हैं। इस बाबत पूर्व जिप सदस्य अच्छेलाल सहनी, पूर्व मुखिया मंजू देवी ने बताया कि नदी की धारा गांव के समीप घूम आने के बाद इस बार लगातार हो रहे कटाव से अब अब करीब दो दर्जन परिवारों का घर नदी के मुहाने पर गिरने के कगार पर है। जिससे अब वे लोग स्वयं ही अपना घर तोड़ने पर मजबूर हैे। जिनमेें मुख्य रूप से सुखिया देवी,सीता देवी, बिपति देवी, बीरबल पासवान, सुरेंद्र पासवान, जवाहिर पासवान, राजेश पासवान,शारदा देवी, रामभरोस पासवान आदि शामिल है। वहीं इनलोगों ने बताया कि भगवान की मर्जी है अब उजड़ ही गए तो फिर कहीं वह बसा ही देगा। हमलोग यहां करीब तीस वर्ष रहे। पर अब गंगा मैया को हमलोगों का यहां रहना मंजूर नहीं है। इस बाबत सीओ ज्ञानप्रकाश सेरोफिन ने बताया कि हम स्वयं इस मामले को देखने जाएंगे। अभी मोतिहारी आये हैं।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS