ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: रामशरण
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2018 7:45:16 PM
वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: रामशरण

मोतिहारी/डुमरियाघाट/ सुधांशु कुमार मनीष। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

थाना क्षेत्र के धरीक्षण पांडेय उच्च विद्यालय हुसेनी के प्रांगण में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा सह महाभोज का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव ने की।

सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि स्व. वाजपेई भाजपा ही नही पूरे देश के नेता थे। उन्होंने जाति व धर्म से ऊपर उठकर राजनीति की। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। 16 अगस्त भारत के लिए काला दिवस रहा, इसी दिन देशवासियों के दिलो में राज करने वाले माननीय पूर्व प्रधान मंत्री ने अंतिम सांसे ली।
 
अपने कार्यकाल परमाणु परीक्षण कराकर पूरे विश्व को दिखाया कि वे कितने मजबूत प्रधान मंत्री थे। वही भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना उदार और प्रभावशाली था कि बीते दिनों उन्हें सभी दलों के नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण किया। सभा के अन्त में सभी लोग महाभोज में शामिल हुए जहाँ दही चिउरा सब्जी के साथ मिठाई की व्यवस्था की गई थी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बाजपेयी मर कर भी अमर हैं। जबतक देश रहेगा देशवासियो के दिल मे रहेंगे।
 
 मौके पर चुमन यादव, जिप पति सुभाष साह, अमरेंद्र सिंह, नीरज तिवारी परफेक्ट, देवेंद्र गिरी, अविनाश सिंह, समीन खातून, सीता देवी, गुड़ी देवी, रेखा देवी, इम्तेयाज अहमद, पिंटू तिवारी, आनंद कुमार गुप्ता, शशि सिंह, हरेंद्र साह, विजय जायसवाल, राजेंद्र गिरि, विजयकांत गिरी, राजकुमार साह, रविंद्र साहनी, अनिल सिंह, आनंद सिंह, राजू पटेल, राजू सिंह, अरविंद नाथ गिरी, बसंत मिश्रा, प्रमोद शंकर सिंह, बच्चा प्रसाद, संजीत ठाकुर, नितेश कुमार उपाध्याय, गांधी पासवान, बृजेश श्रीवास्तव, जगमोहन साह, संतोष पासवान नरेंद्र पांडे व बैजनाथ पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS