मोतिहारी
ईवीएम का प्रयोग लोकतंत्र पर हमला: बहुजन महासभा
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2018 7:50:37 PMमोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
घोड़ासहन बाजार के एक निजी विद्यालय परिसर में शनिवार को बहुजन महासभा के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले ईवीएम पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि इसका विश्वास समाप्त हो गया है। इससे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।
पार्टी के बिहार प्रदेश संघपाल नाथू रवि ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा ईवीएम का विरोध करने के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर ईवीएम का प्रयोग किया गया, तो इसे लोकतंत्र पर हमला माना जायेगा। पूर्वी चम्पारण संचालक सिकन्दर भारती ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण कर गरीबों वंचितो के बच्चों को अशिक्षित बेरोजगार और लाचार बनाने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित करीब दौ सौ लोगों के बीच संचालन ओमप्रकाश राम जबकि अध्यक्षता जलेश्वर राम ने की।