मोतिहारी
गोपालगंज निवासी को पेट में मारा चाकू, जीवन बचाने में लगे मोतिहारी के मणि हॉस्पीटल के चिकित्सक
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2018 9:02:09 PMमोतिहारी। रूपेश सिंह। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के बरियापुर स्थित मणि हॉस्पीटल में चाकू से गंभीर घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। हॉस्पीटल के चिकित्सक घायल के बचाने में जुटे हुए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उनके पेट से आंत तक बाहर आ गया है। घायल व्यक्ति का नाम सुदिष्ट नट बताया गया है।
परिजन ने बताया है कि गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना के रामचंद्रपुर निवासी सुदिष्ट नट अपने घर से दुधवा दुबौलिया जा रहे थे। रास्ते में घेर कर उन्हें चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उनके परिजनों ने चाकू मारने का आरोप मंगोलपुर निवासी संजय नट पर लगाया है।