मोतिहारी
फेरी लगा शराब बेंचने के आरोप में एक पकड़ाया, बाइक भी जब्त
By Deshwani | Publish Date: 30/8/2018 8:05:23 PMमोतिहारी। चिरैया। आर्चना रंजन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
प्रखंड के खड़तरी पशिचमी पंचायत के पटजिलवा गांव में गुरुवार को बाइक के साथ अर्जुन राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अर्जुन राय फेरी लगा कर शराब बेंच था। बताया कि उसे रंगेहाथ शराब बेचते गिरफ्तार किया गया है। जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया।
अर्जुन राय कटकुंइया गांव का निवासी है-
पकड़ा गया अर्जुन राय थाना क्षेत्र के कटकुइया गांव का निवासी है। जो विगत कुछ दिनों से आवश्यक वस्तुओं की तरह गांव में फेरी लगा शराब की बिक्री रहा था। गुरुवार को भी वह बिक्री कर रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर चिरैया पुलिस ने 6 बोतल नेपाली शराब के साथ पकड़ लिया गया। उसके पास से एक बाइक भी जप्त की गई है। जो प्रथम दृष्टया चोरी की प्रतीत हो रही है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उक्त कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।