ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
नए बिहार बनाने के लिए राष्ट्रीय समता पार्टी(स) ने शुरू किया है अभियान-डॉ अरुण
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2018 8:44:23 PM
नए बिहार बनाने के लिए राष्ट्रीय समता पार्टी(स) ने शुरू किया है अभियान-डॉ अरुण

सांसद डॉ अरुण कुमार तुरकौलिया के बालगंगा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद आम का पौधा लगाते हुए। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।

नये बिहार बनाने के लिए राष्ट्रीय समता पार्टी(सेकुलर) ने पूरे सूबे में अभियान शुरू किया है। नया बिहार बनने से ही स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण होगा। उक्त बातें राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के संस्थापक सह जहानाबाद के सांसद डॉ अरुण कुमार ने कही। तुरकौलिया के बालगंगा में  पार्टी के जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि बिहार में अत्याचार, व्यभिचार, भ्रष्टाचार, हत्या व लूट जैसी आपराधिक घटनाये चरम पर है। सरकार विफल हो चुकी है। इस मौके पर पार्टी का कार्यालय बालगंगा में  ललन सिंह को पाट्री के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किए जाने की घोषणा की गई।
 
सांसद श्री कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में हुए बालिका कांड रातो रात नहीं हुआ है। वह कांड सरकार के संरक्षण में हुअा है। उक्त घटना से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। सूबे में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बदौलत नया बिहार बनेगा। जिसमें आप सब की महती भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्व विद्यालय के वीसी भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह शिक्षकों को धमकी देता है कि उसके खिलाफ मुँह खोलने पर यौन शोषण के आरोप में फंसा देंगे। उसे केंद्र सरकार का सरंक्षण मिल रहा है। उन्होंने शिक्षकों को सम्मान देने की नासीहत दी। उन्होंने कहा कि हम गरीबों व किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। हरकाई सत्ता के लोलुप नहीं है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षो कर अंदर शिक्षा में बहुत बड़ी गिरावट हुई है। जो राज्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने 28 अक्टूबर को पटना में अयोजित रैली में आने का अह्वान किया।
 
पार्टी का कार्यालय बालगंगा में खुला-

उन्होंने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद आम का पौधारोपण कार्य किये। मौके पर रिटायर्ड शिक्षक ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार अलमस्त, राष्ट्रीय महासचिव विज्ञान स्वरूप सिंह, उपाध्यक्ष शशि कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश विंद, महासचिव माया श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, राकेश पांडेय, उदयभान सहित अनेक ने संबोधित किया। मौके पर समाजवादी चिंतक राय सुन्दरदेव शर्मा, राजाराम सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह, रेणु ठाकुर, कन्हैया सिंह, जितेंद कुमार सिंह सहित अनेक थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS