ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
एसएसबी के जवानों की कलाई पर स्कूली छा़त्राओ ने बांधी राखी
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2018 8:38:57 PM
एसएसबी के जवानों की कलाई पर स्कूली छा़त्राओ ने बांधी राखी

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात। फोटो-देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित आईसीपी में रविवार को सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। मंच के संपर्क प्रमुख महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में रक्सौल की अग्रणी शिक्षण संस्थान  शान्ति निकेतन आवासीय विघालय की छात्राओ ने जवानो को राखी  बांध आरती उतारी। साथ ही मिष्टान्न भी खिलाया।
 
सीमा शसस्त्र बल 47वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुुए कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से  भारत माता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है, साथ अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी अपनेपन का एहसास होता है। इस मौके पर मंच के महेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश से लगने वाली सभी सीमाओं पर मंच के बैनर तले रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। उन्होंने आगे यह कहा कि हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा में अनवरत लगे रहते हैं। उन्होंने सबों को अगाज करते हुए कहा कि जवान तो अपने कार्य पथ पर हमेशा तत्पर है, लेकिन हमें भी देश को विघटकारी तत्वो से रक्षा करने के सतत, सजग, जागरूक, होने की जरूरत है। संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत माता इसलिए मुस्कुरा रही है कि हमारे देश की सुरक्षा इन जांवाज जवानों के कंधो पर हैं। इस मौके पर आईसीपी प्रबंधक सौरव कुमार एवं उप प्रबंधक विशाल मिश्रा ने कार्य को संबोधित किया तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
 
कार्यक्रम में समापन के अवसर पर कमाण्डेन्ट ने एसएवी की छात्राओ को गिफ्ट पैकेट दिया। धन्यवाद ज्ञापन सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बाबा ने किया। इस मौके पर रजनीश प्रियेदर्शी, द्वारिका सर्राफ, गोविन्द सर्राफ, स्वर्ण सिंह चावला, मनीष दूबे, अशोक मधूकर, अरविन्द जायसवाल, दीपक जायसवाल, मधुसूधन जैन, आनंद सर्राफ, राश बिहारी चौधरी, सुनिल, जितेन्द्र व छात्राओ में कमल, सोनाली, अंजली, चांदनी, पायल, मुस्कान, हनिस्का, नेहा व रानी आदि उपस्थित थेे। वहीं दूसरी ओर एसएवी की छात्राओं ने रक्सौल थाने पर पहुंच कर सैफ के जवानों व पुलिस अधिकारियों के माथे पर तिलक लगाकर आरती दिखायी और सभी के कलाइयों में राखी बांध मिठाइयां खिलाई। मौके पर रक्सौल थाना के पुलिस अधिकारी गुरूम व आरडी पासवान सहित अन्य सैफ के जवान मौजूद थे।  
                                                                        
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS