मोतिहारी
अवनीश युवा हम (से) के बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत, मिल रहीं बधाइयां
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 11:00:00 PMअवनीश सिंह। फाइल फोटो। देशवाणी।
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन। देशवाणी ।
युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) यानी युवा हम (से) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चन्द्रवंशी ने पत्र जारी कर चिरैया प्रखंड के राघोपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अवनीश कुमार को पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता व कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए बिहार का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। अवनीश के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर प्रदेश से लेकर जिले व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।