ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली में जिला शांति समिति ने किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 11:49:56 PM
सुगौली में जिला शांति समिति ने किया सम्मानित

पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करते जिला शांति समिति के अध्यक्ष। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा। देशवाणी।

जिला शांति समिति द्वारा गुरुवार को थाना परिसर मे साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने मे पुलिस और पत्रकारों की साकारात्मक भूमिका के निर्वहन करने को लेकर सम्मानित किया गया। जिसमे जिला शांति समिति के जिलाध्यक्ष डॉ परवेज ने पुलिस अंचल निरीक्षक संजय कुमार सुमन व थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति व सदभाव बनाये रखने में अभिरुचि रखने को लेकर उन्हे शॉल ओढा सम्मानित किया। वहीं पत्रकारो को परस्पर शांति और सदभाव बहाल रखने मे अपने लेखन की सराहनीय भूमिका अदा करने पर पुलिस पदाधिकारी और जिला शांति समिति के सदस्यो ने उन्हे भी शॉल और कलम देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड के शामिल प्रबुद्ध लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ परवेज ने कहा कि प्रेम और भाईचारे की बदौलत ही समाज विकास के दिशा मे अग्रसर हो सकता है। शहरी एवं ग्रामीण परिवेश मे बनी समाजिक संरचना मे एक दूसरे के प्रति सदभाव और परस्पर प्रेम होने से ही सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। मौके पर पुअनि सुनील कुमार सिंह,जिला शांति समिति के प्रखंड अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल,जिला कॉन्वेनर नुरुल होदा कुरैशी,राजीव गिरी,सुरेश मोदी,मुखिया अशफाक अहमद, नगर उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा, राजकुमार,म.तालिब,साबिर आलम,मुन्ना साह, हारून कुरैशी,नेसार अहमद, ठाकुर  रामबालक सिंह,प्रखंड ब्यवसायी संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अंकुर चौधरी,विक्रमा प्रसाद, हफ़ीज़ मियां व मोहर्रम कुरैशी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS