ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर हजारों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 8:40:03 PM
पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर हजारों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की

मोतिहारी। डुमरियाघाट। सुधांशु कुमार मनीष। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की कलश यात्रा क्षेत्र के हुसैनी ,रामपुर खजूरिया, सेम्भुआपुर, धनगढ़हा चौक आदि जगहों से गुजरी जहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जानो ने उनकी अस्थिकलश पर फूल चढ़ा कर सत सत नमन किया। नेतृत्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण किसान मंत्री राधामोहन सिंह कर रहे थे। लोग उनके कलश पर श्रद्धा की पुष्प अर्पित करने को पहले से ही बेताब थे। ज्यो ही कलश रथ क्षेत में पहुची त्यों ही पहले से इंतजार में खड़े हजारो भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव के नेतृत्व में अटल बिहारी अमर रहे, देश का धरोहर अटल विहारी अमर रहे आदि के जयघोष करते रहे। व उनके अस्थिकलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर जयघोष के साथ रथ मोतिहारी के तरफ निकली।
 
 
मौके पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक श्यामबाबू यादव, मुखिया राजकुमार प्रसाद, राजेन्द्र िगरि, मुखिया अनिल सिंह, अमरेंद्र सिंह, विजयकांत गिरि, पं. सुदामा तिवारी, चंदेश्वर सिंह, प्रदीप गिरि, मनोज गिरि, नीरज तिवारी परफेक्ट, सुभाष साह, भोला यादव, रवि राय, अरुण तिवारी, ब्रजकिशोर उपाध्याय व रंगलाल पटेल, समेत हजारों की संख्या में लोगो ने नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS