मोतिहारी
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : भुवन
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2018 9:03:17 PMजीवधारा में बैठक करते जदयू के नेता। फोटो-देशवाणी।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
प्रखंड क्षेत्र के जीवधारा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद साह की अध्यक्षता में की गई। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल थे। जबकि संचालन जदयू के जिला सचिव कुणाल कुमार पटेल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुचायें। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सरकार के विकास व जन हित के कार्यो से जनता को अवगत करायें। किसी भी पार्टी की कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ होते हैं। पार्टी कार्यकर्ता के बल पर ही पंचायत तथा बूथ स्तर पर मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज से ही क्षेत्र में लग जाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से मंजीत सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, उदयभान श्रीवास्तव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, छोटन पटेल, शंभु साह, हरेन्द्र बैठा, महेंद्र बैठा, भारत पटेल, उमा देवी, शुभाष राम, राजेश्वर राम, देबीलाल पासवान, व क़यामुदिन अंसारी सहित कई जदयु नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।