मोतिहारी। डुमरियाघाट/ सुधांशु कुमार मनीष
थाना क्षेत्र के डीपी उच्च विद्यालय हुसैनी में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है। वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशरण प्रसाद यादव ने कहा कि अटल जी की कमी देश को हमेशा खलेगी। मौके पर भोला यादव, युवा नेता नीरज तिवारी परफेक्ट, रवि राय, अरविन्दनाथ गिरि, ब्रजकिशोर उपाध्याय व बांके बिहारी ठाकुर समेत विद्यालय के बच्चे, शिक्षक आदि उपस्थित थे।
इधर सेम्भुआपुर में स्थानीय मुखिया सावित्री देवी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहाँ लोगों ने एक मिनट का मौन धारण कर उनके दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर पूर्व सरपंच सह मुखिया पति पं. सुदामा तिवारी, मैनेजर राय, विनोद यादव, अजय सिंह, मदन ठाकुर, बासदेव साह, चुमन पटेल, मदन तिवारी, मुकेश सिंह, शम्भू भगत, सुरेश साह, पूर्व मुखिया रामनाथ सिंह, संजय सिंह, सुदामा पटेल बच्चा सिंह,समेत अन्य मौजूद थे।