मोतिहारी
50 हजार के इनामी सुमन सौरभ का साथी बेतिया से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की नगर पुलिस ने पश्चिमी चम्पारण से 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड सुमन सौरभ के साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक विकास चौधरी है जो पश्चिमी चम्पारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के भीमनगर निवासी है।
बेतिया के बाल सुधार गृह में हुई थी जान-पहचान-
सुमन सौरभ से विकास चौधरी की जान पहचान बेतिया के बाल सुधार गृह में हुई थी। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2013 में विजय पटेल की हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद था।
गुडलक गोलीकांड की रात सुमन को मोतिहारी पहुंचाया था-
पुलिस के अनुसार मोतिहारी के मिशन कंपाउण्ड गुडलक गोलीकांड के दिन 28 जुलाई को विकास ने सुमन को अमृता के घर तक छोड़ा था। पुलिस ने बताया कि विकास ने पुछताछ के दौरान यह बात स्वीकार की है।
पुलिस कर रही तहकीकात
पुलिस विकास से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस विकास से बब्लू दूबे हत्याकांड व छोटू जायसवाल मर्डर के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।