बिहार
Abbey Sir होंगे देशवाणी के फेसबुक पेज पर लाइव, शाम 7 बजे देखना न भूलें
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2018 10:08:19 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
करिज्मेटिव इंग्लिश के Abbey Sir शहर के शरण कंपलेक्स स्थित देशवाणी के स्थानीय कार्यालय में 10 अगस्त, शुक्रवार को पधारेंगे। जिले के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा में आ रही परेशानियों पर देशवाणी टीम उनसे विस्तृत विमर्श करेगी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क की टीम ने सर के साथ हो रही वार्तालाप को Deshvani के फेसबुक पेज www.facebook.com/deshvani पर लाइव प्रसारण करने की योजना बनाई है। लाइव प्रसारण शुक्रवार की शाम 7 बजे से होगा।
Spoken English व English Grammer में विशेष रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि वे उनके लाइव प्रसारण को कृपया सुनेंगें। आशा है कि Abbey Sir के अंग्रेजी के अनुभव को जानकर अंग्रेजी भाषा पर आपकी भी पकड़ मजबूत हो। यह भी कि अंग्रजी समझने, लिखने व बोलने के लिए क्या-क्या अभ्यास करना चाहिए, आपको भी इसका ज्ञान हो सके।