मोतिहारी
मोतिहारी के मधुबन में तीन सेक्सवर्कर के साथ तीन पुरुष गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2018 11:00:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के मधुबन स्थित डाक बंगला के पास से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में तीन महिला व तीन पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने बताया है कि इनके साथ इसकी संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है।
तीन महिलाएं मुजफ्फरपुर की बताई गई हैं।
डीएसपी सतीश कुमार पाण्डेय का कहना है कि उन्हें देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने रेड करने का निर्देश दिया था। जिससे इनकी गिरफ्तारी हुई है। यह घटना पूरे प्रखड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।