रामगढ़वा प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी छीनी, 24 में से 15 सदस्य उपस्थित, प्रस्ताव के विरूद्ध मात्र 2 वोट
रामगढ़वा। शेख लड्डू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
रामगढ़वा प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी के विरुद्ध लगे अविश्वास प्रस्ताव पर 2 मतों के मुकाबले 13 अधिक मतों से पारित हो गया। जिसके कारण प्रमुख रीता देवी अपदस्थ हो गयी।
पुष्टि करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि बीते 24 जुलाई को विपक्षी गुट के 24 में से 14 सदस्यों ने रामबहादुर पांडेय के नेतृत्व में एक पत्र देकर अविशवास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद अविश्वास पर बुधवार को बैठक की गई। जिसमें करीब एक घण्टा तक चर्चा हुई। चर्चा केबाद हुई मतदान में निवर्तमान प्रमुख रीता देवी के पक्ष में मात्र दो मत मिले जबकि विपक्ष में 13 मत पड़े। जिसके बाद प्रमुख की कुर्सी छीन गयी।
बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख प्रियंका तिवारी ने की। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अरुण सिंह, राजीव रंजन सम्भाले हुए थे। बैठक में पंसस सुशील मिश्र, राम पुकार ठाकुर, इरफान, धनिलाल साह, सईद खातून, सिजरा खातून, राम बहादुर पांडेय, शिव कुमारी यादव, कुसुम देवी, कोशिला देवी, प्रियंका तिवारी, सुगंधि देवी, कलावती देवी, कमल हजरा, राम पुकार ठाकुर, अनु देवी समेत कुल 15 सदस्य मौजूद थे।