ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
भाजपा महासचिव प्रदीप सर्राफ बने पश्चिम चम्पारण लोक सभा के पालक
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2018 6:21:42 PM
भाजपा महासचिव प्रदीप सर्राफ बने पश्चिम चम्पारण लोक सभा के पालक

भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ। फाइल फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला रक्सौल के महासचिव प्रदीप सर्राफ को भाजपा बिहार प्रदेश ने प० चंपारण लोकसभा का पालक  मनोनीत किया है।भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा कार्यकर्ताओं की बैठक में बिहार प्रदेश  के उपाध्यक्ष एवं सांसद डा० संजय जायसवाल ने उस आशय की घोषणा की।
 
डा० जायसवाल ने कहा कि प्रदीप सर्राफ सुलझे हुए कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्त्ता है। जो पूरी लोकसभा यानी प्० चंपारण एवं रक्सौल जिला के कार्यकर्ताओं को दिशा देकर संगठनको गति देने का कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी,  क्षेत्रीय विस्तारक अनिल मिश्र, लोकसभा प्रभारी  जयकांत झा, विधायक प्रभाकर राय, रक्सौल जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,प० चंपारण जिलाध्यक्ष गंगा पाण्डेय सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ने दी। रक्सौल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ,भाजयुमो के क्षेत्रीय  प्रभारी  ई जीतेन्द्र कुमार ,भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे ,सांसद  प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत जी ,जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ,महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय ,उपाध्यक्ष राजू भगत आदि ने प्रदीप सर्राफ को बधाई देते हुए बिहार प्रदेश के प्रति आभार व्यक्त किया है।।                                           
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS