मोतिहारी
पीपराकोठी के बलथरवा पैक्स गोदाम में बेहोश स्थिति में महिला मिली
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2018 6:01:08 PMबलथरवा पैक्स गोदाम में बेहोशी की अवस्था में पड़ी महिला। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। पीपराकोठी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के बलथरवा पैक्स गोदाम के बरामदे पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पाया गया है। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह उसे बेहोशी की स्थिति में देखा।
माना जा रहा है कि उसे देर रात किसी ने लाकर उसे वहा छोड़ दिया हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पड़ी महिला को लेकर ईलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया है। उक्त महिला ने अपनी पहचान जगतिया निवासी सुकदेव मांझी की पत्नी शोभा देवी बतायी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि अभी महिला पूरी तरह होश में नहीं आयी है। उसके होश में आने पर ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।