मोतिहारी
मोतिहारी के लक्ष्मीपुर में टेम्पो पलटा, 8 घायल, नशे में था चालक, गाड़ी छोड़ फरार
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2018 8:50:33 PMदुर्घटनाग्रस्त टेम्पो व घायल यात्री। फोटो-देशवाणी।
मोतीहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
मोतीहारी-अरेराज मुख्य पथ में लक्ष्मीपुर गदरिया के समीप शुक्रवार को एक टेम्पो पलट गया। जिसमें सवार करीब 8 यात्री जख्मी हो गए। सभी जख्मी यात्रियों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराए।
शराब के नशे में था ड्राइवर-
यात्रियों ने बताया कि मोतीहारी से गायघाट के लिए टेम्पो खुला था। चालक शराब के नशे में धुत था। गाड़ी लापरवाही पूर्वक चला रहा था। गाड़ी पलटते ही चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जख्मी लोगो मे पश्चिम चमपर्ण जिले के गनौली गांव के चंदेश्वर मांझी, गायघाट बहरूपिया के जगदीश मांझी, बड़िया देवी, पशुरामपुर के बबिता देवी आदि शामिल है। जख्मी जगदीश ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ अपने साला के पुत्र का इलाज कराकर मोतीहारी से उसी टेम्पो से घर लौट रहे थे। चालक लशे में धुत था। उसे धीरे धीरे चलाने की हिदायत यात्री दे रहे थे। लेकिन वह नही मान रहा था।