मोतिहारी
देश याद रखेगा श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान-डॉ संजय
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2018 11:27:12 PMश्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते बेतिया सांसद। फोटो-देशवाणी।
मोतिहारी। रामगढ़वा से शेेेख लड्डू। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
देश की एकता और अखंडता के साथ समग्र विकास की जो चेतना देश में फैली है। उसमें सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम सबसे ऊपर आता है। जिन्होंने देश को बंटने से रोकने सहित एक भारत अखण्ड भारत के लिए अपने अंतिम समय तक लड़ाइयां लड़ी। देश उनके इस कुर्बानी को सतत याद रखेगा। पूरे देशवासी मिलकर उनके इस शहादत को बलिदान दिवस के रूप में मना रहे है। उक्त बातें सांसद डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को विवाह भवन में प्रखण्ड भाजपा द्वारा आयोजित जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूण्य तिथि के मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोंच व दी गयी दिशा में उत्तरोत्तर विकास कर रही है। भाजपा ने देश के चारों दिशाओं को एक दूसरे के साथ दिल और दिमाग के साथ हाथ से हाथ जोड़ चलने का काम किया है। जिससे पूरे देश मे विकास की हवा चली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा मंच के संयोजक राजन गुप्ता ने की। वहीं इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हमें उनके कर्तव्यों से सीख लेने की जरूरत है। बैठक को मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी जय कान्त झा, पूर्व मंत्री विजय गुप्ता व अर्जुन भारतीय द्वारा इस पूरे कार्यक्रम में माननीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में प्रदीप सर्राफ, राजू भगत, छोटू तिवारी, प्रो अनिल सिन्हा, मनीष दूबे व विपिन सिंह सहित प्रखण्ड भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी व मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।