मोतिहारी
मोतिहारी के तुरकौलिया में पकड़ा गया शातिर बदमाश, कई संगीन मामलों में थी पुलिस को दो वर्षों सेतलाश
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2018 9:15:58 PM
मोतीहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना व रघुनाथपुर ओपी की पुलिस ने कई कांडों के वांटेड बादल सहनी को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस को दो वर्षो से उसकी तलाश थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को उसे तुकौलिया से दबोच लिया है।
पुलिस का कहना है कि नगर व रघुनाथपुर पुलिस को करीब दो वर्षों से तलाश थी। रघुनाथपुर वार्ड 2 का रहने वाला बादल पर कई जघन्य आपराधिक मामले नगर थाना व रघुनाथपुर ओपी में दर्ज है। हत्या करने के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन चोरी व बाइक लूट के मामले में वह वांटेड है। उसी खोज में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की थी।
बताया गया है कि वह अपराध करने के बाद नेपाल में भागकर शरण लेता था। जिसके कारण उसे पुलिस नहीं पकड़ पाती थी। इधर रघुनाथपुर में आने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया था। उसी जाल में आज बादल फंस गया। गुप्त सूचना पर तुरकौलिया व रघुनाथपुर पुलिस उसे एक होटल से दबोच लिया। हालांकि उसके पास से कोई हथियार नही बरामद हुआ है। रघुनाथपुर ओपी प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।