ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
आरटीआई कार्यकर्ता हत्या मामले में पूर्व मुखिया सुभाष यादव ने किया न्यायलय में समर्पण, रिमांड पर लेगी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 11:00:00 PM
आरटीआई कार्यकर्ता हत्या मामले में पूर्व मुखिया सुभाष यादव ने किया न्यायलय में समर्पण, रिमांड पर लेगी पुलिस

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।

 पुलिस की बढ़ती दविश के कारण आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्त ओमप्रकाश कुमार उर्फ सुभाष यादव ने सोमवार को न्यायालय में अपना आत्म समर्पण कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के बाद पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पूर्व मुखिया को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
 
 इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। गौरतलब हो कि पीपराकोठी थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, मठबनवारी चौक के आस पास मोतिहारी से अपने गांव संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजपुर के लिये बाइक से जा रहे आरटीआई कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह की हत्या अपराधियो ने गोली मारकर कर दी गई थी। जिस हत्या के नामजद अभियुक्त पूर्व मुखिया सुभाष यादव को बनाया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS