ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
आपत्तिजनक वीडियो वायल करने पर मोतिहारी में आगजनी व घंटों बवाल, आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 8:48:08 PM
आपत्तिजनक वीडियो वायल करने पर मोतिहारी में आगजनी व घंटों बवाल, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के बंजरिया पंडाल के पास एनएच 28 ए को जाम करते आक्रोशित। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

अपत्तिजनक वीडियो वायल करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह शहर के बंजरिया पंडाल के पास जमकर बवाल काटा। लोगों ने आगजनी कर बंजरिया पंडाल के पास सुबह 7 बजे से मोतिहारी-सुगौली पथ एनएच 28 ए को घंटों जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति की नाजुकता को भांपते हुए शीध्र ही वीडियो वारयल करने के आरोपी  बंजरिया धोबिया घाट निवासी मो फारुख आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के घर के समीप एहतियातन पुलिस कैंप कर रही है।


वरीय पदाधिकारियों  व कई थानाध्यक्षों के साथ मौके पर पहुंचे बज्रवाहन लेकर पुलिस बल-


घटना की सूचना पर सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू, सदर डीएसपी मुरली मनोहर माझी, नगर थाध्यक्ष इंस्पेक्टर आनंद कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय यादव सहित सुगौली व लखौरा के थानाध्यक्ष बज्रवाहन के साथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।


बंजरिया के धोबिया टोला के युवक ने किया था वीडियो वायरल-


बताया गया है कि बंजरिया के धोबियाघाट टोला निवासी एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो वारल कर दिया था। इस बात का पता जब परिजन को चला तो एक पक्ष लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोग बंजरिया पंडाल के पास एनएच 28ए के पास टायर जलाकर आज सुबह 7 बजे से सड़क को जाम कर दिए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रशासन के लोगों के लाख समझाने बुझाने पर लोग नहीं मान रहे थे। अंत में जन प्रतिनिधियों ने कमान संभाली तब जाकर लोग शांत हुए। इस बीच वीडियो वायरल करने के आरोपी बंजरिया के धोबिया टोला निवासी मो तुफैल उर्फ टून्ना मियां का पुत्र मो फारुख आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


जनप्रतिनिधियों के समझाने पर लोग हुए शांत-


बताया गया है कि स्थानीय मुखिया छबिला सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के समझाने बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए।


स्थिति नियंत्रण में है- डीएसपी
इस संबंध में डीएसपी सदर मुरली मनोहर मांझाी का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS