मोतिहारी
नलजल योजना के सामग्री केंद्र का हुआ उदघाटन
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2018 8:55:58 PMजीवधारा में फीता काटकर उदघाटन करते प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल, प्रमुख किरण कुमारी व अन्य। फोटो देशवाणी।
पीपराकोठी। माला सिन्हा।
प्रखंड क्षेत्र के जीवधारा में सोमवार को मुख्यमंत्री नलजल योजना में किये जा रहे उपयोग की सामग्री केंद्र अर्चना ट्रेडर्स नामक संस्थान का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद गुप्ता ने किया। जबकि उदघाटन वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल, प्रमुख किरण कुमारी व मुखिया उपेन्द्र पासवान ने किया।
इस अवसर पर मुखिया श्री पासवान ने कहा कि यहां इस संस्थान के खुल जाने से सामग्री को लाने में परेशानी नहीं होगी और कार्य में भी गति आएगी। मौके पर प्रमुख किरण कुमारी, वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल, मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, उपप्रमुख नागेश्वर राय, बीसीओ कुमार बिरेन्द्र, मुन्ना गुप्ता, उपमुखिया रामशरण यादव, उपसरपंच रामेश्वर राय, मुन्ना खां, किशोरी साह, प्रभुनन्दन ठाकुर, किशोरी प्रसाद जायसवाल, नवल राम, सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.