बिहार
मोतिहारी में महिला की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 10:50:56 PMमोतिहारी देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
रघुनाथपर ओपी के मजुराहा गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात महिला अपने घर में सोई थी तभी उन्हें गोली मारी गई। मृतक महिला रघुनाथपुर निवासी करीम अंसारी की पत्नी हसीना खातुन थी।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लिहाजा बताया जा रहा है कि हसीना का अपने घर के ही सदस्य से तनाव चल रहा था।