ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेद विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों ने लगाए चम्पा के पौधे
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 9:00:38 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेद विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों ने लगाए चम्पा के पौधे


मोतिहारी/ सुधांशु कुमार मनीष।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षिनगर, छोटा बरियारपुर,मोतिहारी स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्रांगण में चम्पा का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। जहां विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। "परि" जो हमारे चारों ओर है और "आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है।
सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है। यह हमारे चारों ओर व्याप्त है और हमारे जीवन की प्रत्येक घटना इसी के अन्दर सम्पादित होती है। कहा कि हम मनुष्य अपनी समस्त क्रियाओं से इस पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं।  इस प्रकार एक जीवधारी और उसके पर्यावरण के बीच अन्योन्याश्रय संबंध भी होता है।
मौके पर गायत्री पांडेय, राकेश कुमार तिवारी, सुनीलदत्त पराशर, रूपेश कुमार पांडेय, विकास पांडेय, अरुण तिवारी, सुधीरदत्त पराशर, राजन पांडेय, सुधाकर पांडेय, अभिषेक कुमार दुबे, पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS