ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
विश्व पर्यावरण दिवस पर चंपा का पौधारोपण करने सुगौली पहुंचे केबीसी विजेता सुशील
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2018 8:39:14 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर चंपा का पौधारोपण करने सुगौली पहुंचे केबीसी विजेता सुशील

चंपा से चंपारण कार्यक्रम के तहत चंपा का पेड़ लगाते केबीसी विजेता व अन्य।


मोतिहारी। सुगौली। देशवाणी।

स्वस्थ प्रकृति से स्वच्छ पर्यावरण के भरोसे ही स्वस्थ जीवन की उम्मीद की जा सकती है। पेड़ के नहीं होने से हुई दूषित वातावरण का नतीजा आज पूरे मानव जीवन पर पड़ रहा है। उक्त बातें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केबीसी विजेता सुशील कुमार ने प्रखंड के फुलवरिया में कही। फुलवरिया में चंपा से चंपारण के आयोजित कार्यक्रम सुशील पहुंचे हुए थे।
 
 पूर्व से युवा संगठन को पेड़ लगाने के प्रेरणा स्त्रोत रहे सेवा निवृत्त शिक्षक द्वारा इस वर्ष 5100 पेड़ लगाने की मुहिम पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वृक्ष के लगातार हुए कटाई से आज फसलों के पैदावार पर भी बुरा असर पड़ा है। मानसून अपने समय पर नही आ पा रहा है। जिससे पूरे प्रकृति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस दौरान गांव के युवाओं ने उन्हें गांव में पहुंचने पर शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एचपीसीएल के चीनी मिल में आयोजित पर्यावरण दिवस पर चीनी मिल परिसर में भी चंपा का पेड़ लगाया। चीनी मिल में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लांट के सेफ्टी ऑफिसर राजेश कुमार ने की। इस दौरान श्री कुमार ने चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा मूलभूत कर्तव्य है। जिसे सुरक्षित कर हम अपने आने वाले पीढ़ी के लिये एक सुरक्षित पर्यावरण दे सकें। उन्होंने युवाओं को पर्यवारण बचाने के लिये शपथ भी दिलाई। मौके पर फुलवरिया के युवा संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष त्रिलोकी कुमार, सचिव विवेक कुमार, विक्कू श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, अजित कुमार, ज्योतिष कुमार, विशाल कुमार, सुमित वर्णवाल, दिग्विजय कुमार, विवेक कुमार, सुमित श्रीवास्तव, मणिकांत मिश्रा, विक्की शर्मा, कुंदन पासवान, रमण मिश्रा, रोचक झा, अँजेश कुमार, अमन कुमार, चीनी मिल के गन्ना प्रबन्धक राजेश कुमार सिंह, सतीश यादव, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS