बिहार
मोतिहारी के पकड़ीदयाल के किशोर की चरवाहों ने मिलकर की चाकू से हत्या
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के रानीपुर नौरंगिया में 15 वर्षीय किशोर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। किशोर पकड़ीदयाल के थरबिटिया निवासी धर्मदेव सहनी का पुत्र शुभम कुमार था। बताया गया है कि चरवाहों से उसकी लड़ाई हो गई और सबने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मिली खबर के अनुसार थरबिटिया का शुभम अपने चचरे भाई 9 वर्षीय अनिल के साथ बगल के गांव मधुबन के रानीपुर नौरंगिया में भैंस चराने गया हुआ था। तभी उसे अन्य लड़कों से उसकी लड़ाई हो गई। तभी कई लड़को ने मिलकर उसे लाठी-डंडों मारपीट की और चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पकड़ीदयाल पीएचसी लाया जा रहा था। तभी उसेने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी पकड़ीदयाल दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि शुभम की लाश को थाने पर लाकर रखा गया है। मामले की जांच चल रही है। कल मंगलवार की सुबह शव को मोतिहारी पोस्टामॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।