ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2018 8:45:19 PM
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि

रक्सौल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की 54 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी।

रक्सौल। अनिल कुमार। 

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 54 वीं पुण्यतिथि रविवार को ब्लाॅक रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय में की मनायी गयी। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत तस्वीर पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया।
 
 प्रदेश सचिव ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में लम्बे समय तक जेल मे रहे और आजादी के बाद भारत को सशक्त बनाने का कार्य उन्होने किया। भारत में उन्होने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचवर्षीय योजना, गुटनिरपेक्ष आन्दोलन, विभिन्न राज्यों को संगठित करना, योजना आयोग की शुरुआत, भारत को स्वालंब बनाना, भाखङा बांध का निर्माण, विदेश नीति सशक्त करना,आन्तरिक एवं बाहरी दृष्टिकोण से भारत को मजबूत बनाने का कार्य इनके 17 वर्षो के कार्यकाल में संभव हुआ। अंग्रेजो से आजादी की लड़ाई लड़ते हुए लम्बे दिनों तक जेल मे प्रवास किया। भारत की खोज नामक पुस्तक भी लिखी। उनको बच्चे बहुत ही प्रिय थे। जिसके कारण उन्हे चाचा नेहरु भी कहकर संबोधित किया जाता है।  प्रदेश सचिव ने कहा जब भारत को आजादी मिली तो भारत अनेक खण्डों मे बंटा हुआ था। जिसे एकजुट करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री ने किया। आज के वर्तमान समय में जो सैन्य शक्ति मजबूत है वो पूर्व प्रधानमंत्री का देन है। उक्त कार्यक्रम में महासचिव मनोरंजन तिवारी, ईश्वरचन्द्र प्रसाद, म.इमरान आलम, मुकेश पटेल, नरेश रावत, म.मुस्तफा, रुस्तम आलम, अवधेश यादव, दीपक सिंह, संदीप राय, संजय यादव, विकास कुमार शामिल थे।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS