मोतिहारी
किसानों को जागरुग करने को आयोजित हुई कार्यशाला
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2018 5:05:31 PMमोतिहारी। चिरैया। माधुरी रंजन।
पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में खरीफ महोत्सव में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन किसानों को जागरूक बनाने किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अमीर बैठा ने किया। मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि भारत की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्धारित है। वर्तमान समय में किसानों को खेती से लागत मूल्य अनुरूप मुनाफा नहीं मिल रहा है। जिससे किसान खेती से विमुख हो रहे हैं। किसानों को कम लागत में अच्छी फसल कैसे मिले इसकी जानकारी इस कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी। वर्तमान सरकार चल रही है कि किसान का हाय कैसे दुगुना हो । इसको लेकर किसानों का अपना-अपना निबंधन कराना पड़ेगा। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल कुमार मुखिया संघ उपाध्यक्ष सुनील कुमार पंचायत समिति सदस्य लालबाबू सिंह किसान सलाहकार अतुल कुमार पंकज कुमार मोदी नारायण कुमार कन्हैया प्रसाद गुप्ता चुमन सिंह पंकज कुमार दीपक सेन मुरारी कुमार रमेश कुमार मोहन प्रसाद उपस्थित रहे।