ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
नदी में डूबकर मरी महिला की हुई पहचान, पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की पुलिस को आशंका
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2018 4:12:33 PM
नदी में डूबकर मरी महिला की हुई पहचान, पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की पुलिस को आशंका

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
 
सुगौली थाना के सिकरहना नदी से शुक्रवार को निकाली गयी अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गयी है। उसकी पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सुखी सेमरा गांव निवासी करुणा देवी (32) के रूप में की गई है। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने आत्महत्या की होगी।
करुणा देवी का शव थाना के लालपरसा गांव के समीप सिकरहना नदी में पानी के ऊपर तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शव को नदी से निकवाया। पोस्टमार्टम करा उसकी पहचान के लिए शव को थाना पर रखा गया था।
करुणा देवी की शादी लाबाबू झा से हुई थी-
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि करुणा देवी की शादी करीब 10 साल पहले लालबाबू झा नामक युवक से हुआ था। उसे दो बच्चा भी है। इस बाबत थानाघ्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिवारिक कलह के कारण आत्महत्या प्रतत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी गयी है। पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS