मोतिहारी
लीची तोड़ने के विवाद में हरसिद्धि में युवक की पीट-पीटकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 11:00:00 PMमोतीहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।
हरसिद्धि क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के धनखरैया गांव के वार्ड न. 2 निवासी मुसाफिर मंडल के 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की पिट-पिटकर हत्या कर दी गयी। मृतक के पिता श्री मंडल ने अरेराज डीएसपी अजय कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दिए फर्द ब्यान में बताया कि उनका पुत्र अपने लीची बगान की रखवाली कर रहा था। तभी गाँव के ही शंकर महतो के घर के लोग लीची तोड़ ली थी। उसको लेकर घटना के तीन चार दिन पहले गाली-गलौज हुई और देख लेने की बात कही गयी। सोमवार को देर रात्रि मेरे लड़के को शंकर महतो, अजय महतो, एवं दोनों की पत्नी व शंकर महतो के पुत्री रमावती कुमारी ने मुँह बाँध कर मारपीट करने लगे। इतनी बुरी तरह मारपीट की गयी कि उनका बेटा बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिये मोतिहारी ले गया। इलाज के दौरान ही बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता मुसाफिर मण्डल मूल रूप से ढाका के भंडार गांव के निवासी हैं। जो गांधी उच्च विद्यालय हरसिद्धि में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद यही घर बनाकर बस गये हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को नही दी गयी थी। जब लड़का की मौत हो गयी तो स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुँच कर कार्रवाई में जुट गयी। आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया गया है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।