मोतिहारी
हत्याकांड का अभियुक्त पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 11:00:00 PMगिरफ्तार अभियुक्त।
मोतिहारी। रामगढ़वा शेख लड्डू।
रामगढ़वा पुलिस ने गुरुवार को पश्चिम चंपारण के साठी थानांतर्गत नमी चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्याकांड के अभियुक्त मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार परवेज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने करते हुए गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। छापेमारी में दारोगा राधामोहन पंडित,अशोक सिंह व पुलिस बल शामिल थे।