मोतिहारी
सुगौली में तालाब में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 9:05:49 PM
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
सुगौली थाना के बेलवतिया गांव में तालाब पर नहाने गए सात साल के बच्चे की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुदर्शन साह का पुत्र बिक्की कुमार (7) के रूप मे हुई है। हादसे के समय गांव में ही शादी का समारोह चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया।
पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण तालाब लबालब भरा हुआ था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद किसी ने गांव में इस घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों को खोजा और शव बाहर निकाला। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जाएगा।