ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी के छपवा चौक पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद का हुआ भव्य स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 8:56:26 PM
मोतिहारी के छपवा चौक पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद का हुआ भव्य स्वागत

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।

प्रखंड के छपवा चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री राय ने गाड़ी से उतर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें बिहार के विकास में सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपने भाजपा को चुना है, जिससे बिहार का विकास होता दिख रहा है। नहीं तो सूबे बिहार में सिर्फ जंगल मे ही मंगल होता था। लोग भय के माहौल में जीते थे। अब हर वर्ग के लोगों का विकास करने को भाजपा प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल जिला अध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह ने किया। वहीं इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह भाजपा नेता संजय ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार और राज्य की नीतीश कुमार सरकार की नीतियो के चलते राज्य का चहुमुखी विकास हुआ है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र मे बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किये गए है। मौके पर पूर्व मंत्री विजय प्रसाद गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, प्रदीप सर्राफ, अमर कुमार शर्मा उर्फ झुन्नू शर्मा, रोशन झा, अशोक झा, तप्पू झा, जदयू नेता हाफिज मिया, भोला बैठा, गंगा राम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
मोतिहारी के छपवा चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्त्ता। फोटो- देशवाणी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS