ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
चलती बस की छत पर मजदूर को मोतिहारी के युवकों ने मारा चाकू, ग्रामीणों ने दो को दबोचा, पिटाई से गंभीर घायल
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 7:56:26 PM
चलती बस की छत पर मजदूर को मोतिहारी के युवकों ने मारा चाकू, ग्रामीणों ने दो को दबोचा, पिटाई से गंभीर घायल

चाकू से घायल चिरैया मिश्रौलिया के छठू साह। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।

 ढाका से मजदूरी कर अपने घर मिश्रौलिया लौट रहे छठू साह को कुछ बदमाश युवकों ने जमकर धुनाई कर दी और अंत मे उसकी पीठ में चाकू से वार कर घायल कर दिया। छठू साह (40) चिरैया थाना क्षेत्र के बड़का मिश्रौलिया गांव निवासी सीताराम साह का पुत्र है। बताया गया है कि छठू साह को भवानी ट्रैवल्स नामक सवारी बस की छत पर यात्रा के दौरान चाकूमार कर घायल किया गया। बाद में इस घटना के आरोपी मोतिहारी निवासी दो युवकों को आक्रोशित लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जबकि अन्य आरोपी युवक चलती बस से कूद कर भागने में सफल रहे। घायल छठू साह को चिरैया पीएसी में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी घायल युवकों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमंे एक की स्थित गंभीर बताई जा रही है। चाकू मारने के आरोपी युवक ढाका से मोतीहारी जाने के लिए बस की छत पर बैठे थे।

छठू साह को चाकू मारने के आरोपी घायल युवक-

1 आदित्य कुमार- S/o शम्भु प्रसाद, गौरी शंकर मीडिल स्कूल के पास बनियापट्टी मोतिहारी
2 अभिषेक कुमार- S/o विपिन पटेल, अमर छतौनी, मोतिहारी
 
 

चाकू मारने के आरोपी दो को ग्रामीणों ने मीरपुर में पकड़ा, चार फरार

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 7.20 रात्रि को ढाका से भवानी ट्रेवल्स की बस से बस की छत पर बैठ अपने घर मिश्रौलिया के लिए चला। उसी बस के छत पर छह लड़के मोतिहारी के लिए सवार थे। इसी बीच गंगापिपर मे एक व्यक्ति बस की छत पे चढ़ा। उस व्यक्ति इन छह लड़के ने अकारण हाथापाई करने लगे। इसके बाद उस आदमी को यह समझा कर बैठा दिया कि सभी नशे में थे। इसके बाद उन लड़कों ने छत पर बैठे छठू साह के शरीर में लात सटाने लगे। छठू ने ठीक से बैठने के लिए बोला। इतने पर सभी इनके उपर भीड़ गए। इसके बाद एक ने पीछे से पीठ में चाकू मार दिया। जब वह चिल्लाने की कोशिश की तो एक लड़के ने उसके गले पर चाकू सटाकर धमकी दी कि हल्ला किया तो गर्दन काट देंगे।  जैसे हीं बस मीरपुर में आकर धीमी हुई वैसे हीं छठू साह ने जोर-जोर से चिल्लाने लगा। फिर सभी लड़के छत पर से कूदकर भागने लगे। इसी क्रम में मीरपुर गांव के लोगों ने दो लड़के को धर दबोचा। जबकि चार लड़का अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।

घायल छठूम ने बताया सभी युवक शराब के नशे में थे-

पकड़े गए लड़के को ग्रामीणों ने  जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच छठू साह ने अपने मोबाइल से अपने पत्नी राजमती देवी को सूचना कर दी कि उसे कुछ लड़कों ने चाकू मार दिया है। इसी बीच छठू साह थाना के समीप उतरा गया। जहां उनके घर के लोग मौजूद थे। फिर चिरैया थाना ने अपने सवारी से उसे स्थानीय पीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। छठू साह ने बताया कि कि सभी लड़के नशे में थे। मैंने सिर्फ शरीर मे पैर सटाने से मना किया था इतना में हीं सभी ने मिलकर मेरे ऊपर हमला कर चाकू मार दिया। बतादें की वर्तमान में छठु साह का उपचार सदर अस्पताल मोतिहारी में चल रहा है।
 
 
ग्रामीणों की पिटाई से चोटिल अभिषेक और आदित्य को भी बारी-बारी से पीएचसी चिरैया में भर्ती कराया गया। फिर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी में रेफर कर दिया गया। वहीं एक लड़का आदर्श कुमार की स्थिति को गम्भीर देख पीएचसी ने अपने यहां भर्ती लेने से मना कर उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी जहां उसका इलाज चल रहा है। बतादें की पीएचसी चिरैया में अभिषेक (22) मोतिहारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमर छतौनी निवासी विपिन पटेल का पुत्र बताया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वह सदर अस्पताल में भर्ती नही है। वहीं दूसरा लड़का आदित्य कुमार (22) टाउन थाना मोतिहारी के गौरीशंकर मिडिल स्कूल स्थित बनियापट्टी मुहल्ला के शंभु प्रसाद का पुत्र बताया जा रहा है।

डीएसपी ने आरोपी युवकों से की पूछताछ-

इधर सिकरहना डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने चिरैया थाना पहुंच हाजत में बंद आदित्य से आवश्यक पूछ-ताछ की। इसके बाद थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को इस केस में कई आवश्यक निर्देश दिए। वहीं थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित छठू साह के आवेदन पर छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक  अभियुक्त आदित्य कुमार जो नशे की हालत में छोटू पर वार किया था को प्राथमिक उपचार व आवश्यक पूछ-ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेंज दिया गया। वहीं शेष अज्ञात अभियुक्तों की पड़ताल के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर अज्ञात प्राथमिक अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जो सदर अस्पताल में इलाजरत मोतिहारी इलाजरत है तथा वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनोज पटेल का पुत्र आदर्श कुमार है से पूछे जाने के क्रम में बताया कि वह छह लड़कों के साथ नेपाल घूमने गया था। जिसमें उनके साथ अमर छतौनी के इनर देव राय का पुत्र दीपू कुमार, महेंद्र पटेल का पुत्र मनीष कुमार, विपिन पटेल का पुत्र अभिषेक कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के बनियापट्टी निवासी शंभु प्रसाद का पुत्र आदित्य कुमार और एक लड़का जो मोतिहारी में किराए पर रहता है रोहन कुमार थे। जो नेपाल से आकर ढाका होकर मोतिहारी जा रहे थे। इसी क्रम में घटना घटी। बहुत कुछ बताने में वह असमर्थ था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS