ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
समाज सुधार वाहिनी की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2018 8:58:37 PM
समाज सुधार वाहिनी की दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

चिरैया में कार्यशाला को संबोधित करती जदयू नेता पूर्व जीप अध्यक्ष मंजू देवी। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
 
चिरैया विधान सभा के दो प्रखंडों में समाज सुधार वाहिनी के तत्वावधान में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिरैया में यह का कार्यशाला मिश्रौलिया गांव स्थित किसान भवन में आयोजित थी जो दो दिनों तक चलेगी। जिसमें में महिलाओं के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

 कार्यशाला की अध्यक्षता व संचालन पूर्व जीप अध्यक्ष सह जदयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मंजू देवी ने किया। बैठक में प्रखंड की सभी 23 पंचायतों की महिलाएं इस कार्यशाला में शामिल हुई। मंजू देवी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में आप सभी को पूर्ण रूप से जानकारी के आभाव में आप महिलाएं बहुत सारी योजनाओं से वंचित हो जाती है। उन्होंने सरकार द्वारा जारी सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में सभी उपस्थित महिलाओं को बताया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं पर महिला का पूरा हक दिया गया है। जिसकी जानकारी महिलाओं को नहीं हो पाती हैं।  वहीं कार्यशाला में महिलाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशामुक्ति अभियान के बारे में भी पर विस्तृत रूप से चर्चा की। मौके पर शारदा देवी, उषा देवी, मुरती देवी, नुरवानी नेशा, सेरा खातून, कलावती देवी, सवीता देवी सहित प्रखंड के सैकड़ों महिला उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि कल की कार्यशाला पताही में आयोजित की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS