मोतिहारी
चिरैया में आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ चयन, कांति बनी आंगनबाड़ी सहायिका
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2018 8:22:19 PMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
प्रखंड की खड़तरी पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका पद पर चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की बैठक वार्ड सदस्य सह आंगनबाड़ी चयन समिति अध्यक्ष उर्मिला देवी की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका सुधा रानी की देख-रेख में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सहायिका के पद पर मुसमात अभ्यर्थी कांति कुमारी का चयन किया गया। चयन समिति अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य उर्मिला देवी व महिला पर्यवेक्षिका सुधा रानी ने मुसमात कांति को चयन पत्र प्रदान किया। मौके पर मुखिया देवलाल सहनी, हरीफ सहनी, अमेरिका सहनी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।