मोतिहारी
एसपी ने किया छौड़ादानो इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण, कहा- जनता से अच्छा व्यवहार नहीं करने पर होंगे दंडित
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 8:57:05 PMमोतीहारी/छौड़ादानो। आशा कुमारी।
एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को छौड़ादानो इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। करीबन एक घंटा चले निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन अविलंब करने का आदेश पुलिस पदाधिकारियो को दिया। बिना कारण के कांडों को लंबित रखनेवाले अनुसंधानकर्ता पर रिपोर्ट करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियो से कहा कि आम जनता कोई भी समस्या लेकर थाना आते हैं] तो उनकी समस्याओं को सुनें। उनके साथ थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों का अच्छा व्यवहार होना चाहिए। आम जनता से सही व्यवहार नहीं करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। छौड़ादानो बाजार के लोगों ने एसपी से मिलकर अपनी जमीन संबंधित विवाद के निपटारे की गुहार लगायी। एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि,हर हाल में सीओ से सामंजस्य स्थापित कर प्राथमिकता के साथ भूमि विवाद का निपटारा करें। मौके पर सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार,थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।